अनुपात और समानुपात प्रश्न 45

प्रश्न-

वर्तमान में कविता की आयु सीता की आयु की तीन गुनी है। आठ वर्ष बाद कविता और सीता की आयु का अनुपात 2:1 होगा। कविता की वर्तमान आयु का $\frac{2}{3}$ भाग क्या है?

(1) 12 वर्ष

(2) 16 वर्ष

(3) 10 वर्ष

(4) 15 वर्ष

(5) 18 वर्ष

(IBPS Bank PO/MT CWE Prelim Exam, 03.10.2020)

Show Answer

सही उत्तर: (2)

हल: (2)

माना सीता की वर्तमान आयु $x$ वर्ष है।

$\therefore $ कविता की वर्तमान आयु $=3 x$ वर्ष

8 वर्ष बाद,

$\frac{3 x+8}{x+8}=\frac{2}{1}$

$\Rightarrow 3 x+8=2 x+16$

$\Rightarrow x=16-8=8$

$\therefore $ कविता की वर्तमान आयु $=3 \times 8=24$ वर्ष

$\therefore $ कविता की आयु का $\frac{2}{3}$ भाग $=\frac{2 \times 24}{3}=16$ वर्ष