अनुपात और समानुपात प्रश्न 37
प्रश्न-
A और B की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 4:5 है और C और D की वर्तमान आयु का अनुपात 7:5 है। A, B, C और D की वर्तमान आयु का औसत 27 वर्ष है और 3 वर्ष बाद D की आयु A की वर्तमान आयु से 14 वर्ष कम होगी। B की वर्तमान आयु क्या है? (वर्षों में)
(1) 30
(2) 25
(3) 40
(4) 50
(5) 20
(IBPS SO (IT Officer) CWE (Prelim Exam) 30.12.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
A:B = 4:5 = 4x और 5x
C:D = 7:5 = 7y और 5y
∴ A+B+C+D = 27×4 = 108
⇒ 4x+5x+7y+5y = 108
⇒ 9x+12y = 108
⇒ 3x+4y = 36……. (i)
पुनः,
5y+3 = 4x-14
⇒ 4x-5y = 17…. (ii)
समीकरण (i) × 5 + (ii) × 4 से,
15x+20y+16x-20y = 180+68
⇒ 31x = 248
⇒ x = 248/31 = 8
∴ B की वर्तमान आयु = 5x = 5×8 = 40 वर्ष