अनुपात और समानुपात प्रश्न 36
प्रश्न-
हर महीने, सुनैना अपनी मासिक आय का 30\% स्वर्ण योजना में निवेश करती है और 15\% घर के किराए के रूप में देती है। शेष मासिक आय में से वह किराने और बिलों के भुगतान पर क्रमशः 5:6 के अनुपात में खर्च करती है। यदि एक वर्ष में किराने पर खर्च की गई राशि ₹96,000 है, तो वह हर महीने स्वर्ण योजना में कितनी राशि निवेश करती है?
(1) ₹7500
(2) ₹8400
(3) ₹7200
(4) ₹10800
(5) ₹9600
(IBPS SO (IT Officer) CWE (Prelim Exam) 30.12.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (5)
हल: (5)
किराने पर मासिक खर्च $=\frac{96000}{12} = ₹8000$
किराना : बिल = 5 : 6
∴ बिलों के भुगतान पर खर्च $= ₹\left(\frac{6}{5} \times 8000\right)$ $= ₹9600
यदि सुनैना की मासिक आय ₹x हो, तो
किराने और बिलों के भुगतान पर खर्च $= ₹\frac{55}{100} x
∴ \frac{55 x}{100} = 9600 + 8000
\Rightarrow \frac{11 x}{20} = 17600
\Rightarrow x = \frac{17600 \times 20}{11} = ₹32000
∴ स्वर्ण योजना में मासिक निवेश $= ₹\left(\frac{32000 \times 30}{100}\right) = ₹9600$