अनुपात और समानुपात प्रश्न 28
प्रश्न-
$A$, $B$ से 2 वर्ष बड़ा है जबकि $B$, $C$ से 3 वर्ष छोटा है। A की 6 वर्ष बाद की आयु और B की 2 वर्ष पहले की आयु का अनुपात 5:3 है। C की 6 वर्ष पहले की आयु क्या थी?
(1) 12 वर्ष
(2) 19 वर्ष
(3) 15 वर्ष
(4) 14 वर्ष
(5) 21 वर्ष
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
$A=B+2$ …(i)
$B=C-3$ …(ii)
समीकरण (i) में (B=C-3) रखने पर
$A = C-3+2$
$A = C-1$
प्रश्नानुसार,
$\frac{A+6}{B-2}=\frac{5}{3}$
$\Rightarrow \frac{C-1+6}{C-3-2}=\frac{5}{3}$
$\Rightarrow \frac{C+5}{C-5}=\frac{5}{3}$
$\Rightarrow 5 C-25=3 C+15$
$\Rightarrow 5 C-3 C=25+15$
$\Rightarrow 2 C=40$
$\Rightarrow C=20$
$\therefore$ C की आयु 6 वर्ष पहले $=20-6=14$ वर्ष