अनुपात और समानुपात प्रश्न 26

प्रश्न-

नील और दीप्ति की मासिक वेतन के बीच क्रमशः अनुपात $5:6$ है। नील और दीप्ति दोनों अपने-अपने मासिक वेतन का $40%$ और $25%$ बचत करते हैं। नील अपनी बचत का $\frac{5}{8}$ भाग एलआईसी में निवेश करता है और दीप्ति अपनी बचत का $\frac{3}{5}$ भाग एलआईसी में निवेश करती है। यदि नील एलआईसी में दीप्ति से ₹1750 अधिक निवेश करता है, तो नील का मासिक वेतन क्या है?

(1) ₹20000

(2) ₹25000

(3) ₹40000

(4) ₹15000

(5) ₹30000

(IBPS Bank PO/MT CWE (Pre.), 16.10.2016 (First Sitting))

Show Answer

सही उत्तर: (2)

हल: (2)

नील का मासिक वेतन = ₹$5x$
दीप्ति का मासिक वेतन = ₹$6x$

नील की बचत = $\frac{5x \times 40}{100}$
= ₹$2x$

दीप्ति की बचत
= $\frac{6x \times 25}{100}$ = ₹$\frac{3x}{2}$

प्रश्नानुसार,

नील का निवेश - दीप्ति का निवेश = 1750

$\Rightarrow 2x \times \frac{5}{8} - \frac{3x}{2} \times \frac{3}{5} = 1750$

$\Rightarrow \frac{5x}{4} - \frac{9x}{10} = 1750$

$\Rightarrow \frac{25x - 18x}{20} = 1750$

$\Rightarrow 7x = 1750 \times 20$

$\Rightarrow x = \frac{1750 \times 20}{7} = 5000$

अतः नील का मासिक वेतन
= ₹$5x$ = ₹25000