अनुपात और समानुपात प्रश्न 18
प्रश्न-
वर्तमान में, A और B की आयु का अनुपात क्रमशः 3:4 है और A तथा C के बीच यह 1:2 है। छह वर्ष बाद, A, B और C की आयु का योग 96 वर्ष होगा। A की वर्तमान आयु क्या है?
(1) 12 वर्ष
(2) 21 वर्ष
(3) 18 वर्ष
(4) 15 वर्ष
(5) 9 वर्ष
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Pre.) 04.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
A : B = 3 : 4
A : C = 1 : 2 = 3 : 6
∴ A : B : C = 3 : 4 : 6
प्रश्न के अनुसार,
6 वर्ष बाद,
A, B और C की आयु का योग = 96
⇒ 3x + 4x + 6x + 18 = 96
⇒ 13x = 96 - 18 = 78
⇒ x = 78/13 = 6
∴ A की वर्तमान आयु = 3x = 3 × 6 = 18 वर्ष