अनुपात और समानुपात प्रश्न 11

प्रश्न-

मनोज और वसीम की वर्तमान आयु के बीच अनुपात क्रमशः $3: 11$ है। वसीम, रेहाना से 12 वर्ष छोटा है। 7 वर्ष बाद रेहाना की आयु 85 वर्ष होगी। मनोज के पिता की वर्तमान आयु क्या है, जो मनोज से 25 वर्ष बड़े हैं?

(1) 43 वर्ष

(2) 67 वर्ष

(3) 45 वर्ष

(4) 69 वर्ष

(5) इनमें से कोई नहीं

(इंडियन ओवरसीज बैंक पीओ परीक्षा. 22.05.2011)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

रेहाना की वर्तमान आयु $=85-7=78$ वर्ष

वसीम की वर्तमान आयु $=78-12=66$ वर्ष

$\therefore$ मनोज की वर्तमान आयु $=\frac{3}{11} \times 66=18$ वर्ष

$\therefore$ मनोज के पिता की वर्तमान आयु $=25+18=43$ वर्ष