लाभ और हानि प्रश्न 7

प्रश्न.

राम ने 40 दर्जन नोटबुकें ₹50 प्रति दर्जन की दर से खरीदीं। उसने उनमें से 10 दर्जन 15% लाभ पर बेचीं और शेष 30 दर्जन 25% लाभ पर बेचीं। पूरे सौदे में उसका प्रतिशत लाभ क्या है?

(1) 18.8%

(2) 20%

(3) 22.5%

(4) 25%

(5) 28.5%

(इंडियन बैंक पीओ (प्री.) परीक्षा, 21.01.2017 (प्रथम पाली))

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

40 दर्जन नोटबुकों की क्रय मूल्य = ₹(50 × 40) = ₹2000

10 दर्जन नोटबुकों का विक्रय मूल्य = ₹\left(10 × \frac{50 × 115}{100}\right) = ₹575

शेष 30 दर्जन नोटबुकों का विक्रय मूल्य = ₹\left(\frac{30 × 50 × 125}{100}\right) = ₹1875

कुल विक्रय मूल्य = (1875 + 575) = ₹2450

∴ लाभ प्रतिशत = \frac{2450 - 2000}{2000} × 100 = \frac{450}{20} = 22.5%