साझेदारी प्रश्न 27

प्रश्न: A और B ने एक साझेदारी में कुछ राशि निवेश की। A का निवेश B के निवेश का दोगुना है। एक और व्यक्ति C उनसे 4 महीने बाद जुड़ता है। वर्ष के अंत में A और C का लाभ-शेयर बराबर है। बताइए B का लाभ-शेयर C के लाभ-शेयर का कितना प्रतिशत है?

(1) 50% (2) 33⅓% (3) 40% (4) 60% (5) 75%

उत्तर: (1)

हल: माना B का निवेश = ₹x ∴ A का निवेश = ₹2x

A और C का लाभ-शेयर बराबर है। यदि C का निवेश ₹y हो, तो 2x × 12 = y × 8 ⇒ y = (2x × 12)/8 = ₹3x

∴ A, B और C का लाभ अनुपात = 2x × 12 : x × 12 : 3x × 8 = 24x : 12x : 24x = 2 : 1 : 2

∴ अभीष्ट प्रतिशत = (1/2) × 100 = 50%