साझेदारी प्रश्न 22

तीन पुरुष A, B और C ने मिलकर एक व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने क्रमशः ₹30000, ₹24000 और ₹42000 निवेश किए। चार महीने बाद B ने ₹6000 निकाल लिए और C ने ₹10000 निकाल लिए। वर्ष के अंत में उन्हें ₹11960 का लाभ हुआ। लाभ में B का हिस्सा है:

(1) ₹2700 (2) ₹2803 (3) ₹2900 (4) ₹2785 (5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS Bank PO/Mains CWE-III 26.10.2013)

उत्तर: (2)

हल: A, B और C का लाभ अनुपात = 30000 × 12 : (24000 × 4 + 18000 × 8) : (42000 × 4 + 32000 × 8) = 360000 : 240000 : 424000 = 90 : 60 : 106 = 45 : 30 : 53

अनुपातों का योग = 45 + 30 + 53 = 128

∴ B का हिस्सा = 30/128 × 11960 ≈ ₹2803