विविध प्रश्न 95
प्रत्येक प्रश्न में, मात्रा I और मात्रा II के रूप में दो भिन्न कथन दिए गए हैं। आपको प्रत्येक कथन को अलग-अलग विचार करना है और दिए गए कोडों के अनुसार अपना उत्तर चिह्नित करना है।
(1) मात्रा I $>$ मात्रा II
(2) मात्रा I $<$ मात्रा II
(3) मात्रा I $\geq$ मात्रा II
(4) मात्रा I $\leq$ मात्रा II
(5) मात्रा I = मात्रा II या संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता (IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)
- मात्रा I : पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की तीन गुनी है। 5 वर्ष पहले पुत्र की आयु अपने पिता की आयु की $\frac{1}{5}$ गुनी थी। माता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए, यदि उसकी माता की शादी के समय वह अपने पिता से 5 वर्ष छोटी थी।
मात्रा II : 30
Show Answer
सही उत्तर: 95. (2)
हल: 95. (2) मात्रा I :
पुत्र की आयु $=x$ वर्ष (माना)
$\therefore$ पिता की आयु $=3 x$ वर्ष
5 वर्ष पहले,
$x-5=\frac{1}{5}(3 x-5)$
$\Rightarrow 5 x-25=3 x-5$
$\Rightarrow 5 x-3 x=25-5$
$\Rightarrow 2 x=20 \Rightarrow x=10$
$\therefore$ पिता की आयु $=30$ वर्ष
$\therefore$ माता की आयु $=30-5$
$=25$ वर्ष
स्पष्टतः,
मात्रा I < मात्रा II