विविध प्रश्न 35
- एक दो-इंजन वाली नाव ने 95 किमी धारा के अनुकूल 5 घंटे में तय किया। बाद में, एक इंजन में खराबी आ गई और नाव ने उतनी ही दूरी धारा के प्रतिकूल 19 घंटे में तय की। नाव की स्थिर जल में चाल कितने प्रतिशत घट गई? (धारा की चिरस्थायी चाल 4 किमी/घंटा है)
(1) 40
(2) 60
(3) 50
(4) 68 2⁄3
(5) 25
(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)
Show Answer
सही उत्तर: 35. (1)
हल: 35. (1) दो-इंजन वाली नाव की धारा के अनुकूल दर = 95⁄5 = 19 किमी/घंटा।
इसकी स्थिर जल में चाल = 19 − 4 = 15 किमी/घंटा।
एक-इंजन वाली नाव की धारा के प्रतिकूल दर = 95⁄19 = 5 किमी/घंटा।
इसकी स्थिर जल में चाल = 5 + 4 = 9 किमी/घंटा।
अभीष्ट प्रतिशत = (15 − 9)⁄15 × 100 = 600⁄15 = 40 %