विविध प्रश्न 15
- पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 10 घंटे और 8 घंटे में भर सकते हैं। कुछ समय बाद पाइप A को बंद कर दिया गया। टैंक को पूरी तरह भरने में कुल 6 घंटे लगे। पाइप A ने कितने घंटे काम किया?
(1) (4 \frac{1}{4}) घंटे
(2) (2 \frac{1}{2}) घंटे
(3) (3 \frac{1}{3}) घंटे
(4) (5 \frac{1}{3}) घंटे
(5) (6 \frac{1}{2}) घंटे
(IBPS Bank PO/MT CWE-V Main Exam. 31.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: 15. (2)
हल: 15. (2) माना पाइप A को (x) घंटे तक खुला रखा गया।
प्रश्नानुसार, (\frac{x}{10}+\frac{6}{8}=1)
(\Rightarrow \frac{x}{10}=1-\frac{3}{4}=\frac{1}{4})
(\Rightarrow x=\frac{10}{4}=2 \frac{1}{2}) घंटे