मापन प्रश्न 45

प्रश्न

एक समलंब का क्षेत्रफल 77 $cm^{2}$ है और इसकी ऊँचाई $7 cm$ है। यदि इसकी समानांतर भुजाओं की लंबाइयों का अंतर $4 cm$ हो, तो बड़ी भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।

(1) $13 cm$

(2) $16 cm$

(3) $19 cm$

(4) $22 cm$

(5) $25 cm$

(IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

माना, छोटी समानांतर भुजा $=x $ cm।

$\therefore$ बड़ी समानांतर भुजा $=(x+4) cm$।

समलंब का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2}$ (समानांतर भुजाओं का योग) $\times$ लंबवत दूरी

$\Rightarrow \frac{1}{2}(x+x+4) \times 7=77$

$\Rightarrow 2 x+4=\frac{77 \times 2}{7}=22$

$\Rightarrow 2 x=22-4=18$

$\Rightarrow x=9 cm$।

$\therefore$ बड़ी भुजा $=x+4=9+4$ $=13 cm$।