मापन प्रश्न 34
प्रश्न
एक लंब वृत्तीय बेलन (A) की त्रिज्या और ऊँचाई का योग 31 मीटर है। बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल $1364 m^{2}$ है। यदि दूसरे लंब वृत्तीय बेलन (B) की त्रिज्या, बेलन (A) की त्रिज्या से 3.5 मीटर अधिक है, तो बेलन (B) के आधार की परिधि क्या है? (मीटर में)
(1) 64
(2) 66
(3) 80
(4) 88
(5) 44
(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 10.09.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
बेलन A के लिए,
$r+h=31$ मीटर
$\because$ कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल $=1364$ वर्ग मीटर
$\Rightarrow 2 \pi r(h+r)=1364$
$\Rightarrow 2 \times \frac{22}{7} \times r \times 31=1364$
$\Rightarrow r=\frac{1364 \times 7}{2 \times 22 \times 31}=7$ मीटर
$\therefore$ बेलन B के आधार की त्रिज्या $=(7+3.5)$ मीटर $=10.5$ मीटर
$\therefore$ आधार की परिधि $=\left(2 \times \frac{22}{7} \times 10.5\right)$ मीटर $=66$ मीटर