मापन प्रश्न 33

प्रश्न

एक लंब वृत्तीय बेलन की त्रिज्या और ऊँचाई का योग 30 मीटर है। यदि बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 2640 मीटर $^{2}$ हो, तो इसका आयतन क्या है? (घन मीटर में)

(1) 9856

(2) 9772

(3) 9548

(4) 10028

(5) 9784

(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

दिया गया है,

$r+h=30$ मीटर

बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल $=2 \pi r(r+h)$

$\therefore 2 \pi r(r+h)=2640$

$\Rightarrow 2 \times \frac{22}{7} \times r \times 30=2640$

$\Rightarrow r=\frac{2640 \times 7}{2 \times 22 \times 30}=14$ मीटर

$\therefore h=30-14=16$ मीटर

$\therefore$ बेलन का आयतन $=\pi r^{2} h$

$=\left(\frac{22}{7} \times 14 \times 14 \times 16\right)$ घन मीटर

$=9856$ घन मीटर