मापन प्रश्न 32

प्रश्न

एक वृत्ताकार बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात $3: 5$ है। यदि वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल $1848 cm^{2}$ हो, तो बेलन की ऊँचाई क्या है? (सेमी में)

(1) 28

(2) 14

(3) 17

(4) 21

(5) 7

(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4)

बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल $=2 \pi r h$

बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल $=2 \pi r h+2 \pi r^{2}=2 \pi r(h+r)$

प्रश्नानुसार,

$\frac{2 \pi r h}{2 \pi r(h+r)}=\frac{3}{5}$

$\Rightarrow 3 h+3 r=5 h$

$\Rightarrow 2 h=3 r$

$\therefore 2 \pi r h=1848$

$\Rightarrow 2 \times \frac{22}{7} \times \frac{2}{3} \times h^{2}=1848$

$\Rightarrow h^{2}=\frac{1848 \times 7 \times 3}{22 \times 4}=441$

$\Rightarrow h=\sqrt{441}=21 cm$.