मापन प्रश्न 31
प्रश्न
यदि एक वृत्त की परिधि एक वर्ग के परिमाप से 36 सेमी अधिक है और वृत्त की त्रिज्या वर्ग की भुजा से 3 सेमी कम है। वर्ग का क्षेत्रफल कितना है? (वर्ग सेमी में)
(1) 576
(2) 676
(3) 625
(4) 169
(5) 529
(IBPS SO (Agriculture) Exam, 29.01.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
माना वर्ग की भुजा $x$ सेमी है।
$\therefore$ वृत्त की त्रिज्या $=(x-3)$ सेमी
प्रश्नानुसार,
$2 \pi(x-3)-4 x=36$
$\Rightarrow 2 \pi x-6 \pi-4 x=36$
$\Rightarrow x(2 \pi-4)=36+6 \pi$
$\Rightarrow x\left(\frac{44}{7}-4\right)=36+\frac{6 \times 22}{7}$
$\Rightarrow x\left(\frac{44-28}{7}\right)=\frac{252+132}{7}$
$\Rightarrow 16 x=384$
$\Rightarrow x=\frac{384}{16}=24$ सेमी
$\therefore$ वर्ग का क्षेत्रफल $=24 \times 24=576$ वर्ग सेमी.