मापन प्रश्न 18
प्रश्न
एक वृत्त की परिधि और एक वर्ग की परिमाप का योग $272 cm$ के बराबर है। वृत्त का व्यास $56 cm$ है। वृत्त के क्षेत्रफल और वर्ग के क्षेत्रफल का योग क्या है?
(1) 2464 वर्ग सेमी.
(2) 2644 वर्ग सेमी.
(3) 3040 वर्ग सेमी.
(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं
(इलाहाबाद बैंक पीओ परीक्षा 17.04.2011)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
वृत्त की परिधि $=\pi \times$ व्यास $=\frac{22}{7} \times 56=176 cm$
$\therefore$ वर्ग की परिमाप $=272-176=96 cm$
$\therefore$ वर्ग की भुजा $=\frac{96}{4}=24 cm$
$\therefore$ वर्ग का क्षेत्रफल $=24 \times 24$ $=576 वर्ग सेमी$.
वृत्त का क्षेत्रफल $=\pi r^{2}$ $=\frac{22}{7} \times 28 \times 28=2464$ वर्ग सेमी.
$\therefore$ अभीष्ट योग $=(576+2464)$ वर्ग सेमी. $=3040$ वर्ग सेमी.