छूट प्रश्न 7
प्रश्न
एक दुकानदार ने एक कलाकृति खरीदी और उसका मूल्य 20% बढ़ाकर अंकित किया। उसने कलाकृति को एक ग्राहक को कुछ छूट देकर बेचा और 10% का लाभ अर्जित किया। दुकानदार द्वारा दी गई छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(1) 9 1⁄3 %
(2) 8 %
(3) 8 1⁄3 %
(4) 8 2⁄3 %
(5) 6 %
(United Bank of India PGDBF Manipal Exam,07.08.2016)
Show Answer
उत्तर: (3)
हल: (3)
मान लीजिए कलाकृति का क्रय मूल्य Rs. 100 है।
∴ इसका अंकित मूल्य = Rs. 120
विक्रय मूल्य = Rs. 110
∴ छूट Rs. (120 − 110) = Rs. 10
मान लीजिए छूट x % है।
∴ (x × 120)/100 = 10
∴ x = 1000/120 = 25/3 = 8 1⁄3 %