छूट प्रश्न 6

प्रश्न

एक व्यापारी ने एक वस्तु पर अंकित मूल्य रु. 12000 पर 25% की छूट दी और 10% की हानि उठाई। उसे वस्तु पर रु. 440 का लाभ प्राप्त करने के लिए अंकित मूल्य पर कितनी छूट देनी चाहिए?

(1) 11%

(2) 13%

(3) 19%

(4) 15%

(5) इनमें से कोई नहीं

(SBI PO प्रथम चरण (प्रारंभिक) ऑनलाइन परीक्षा, 20.06.2015)

Show Answer

उत्तर: (2)

हल: (2)

वस्तु का क्रय मूल्य = रु. x (माना)।

$ \begin{aligned} & \therefore \frac{12000 \times 75}{100}=\frac{x \times 90}{100} \\ & \Rightarrow x=\frac{12000 \times 75}{90} = रु. 10000 \end{aligned} $

पुनः, लाभ = रु. 440

$\therefore$ विक्रय मूल्य = 10000 + 440 = रु. 10440

छूट = 12000 - 10440 = रु. 1560

यदि छूट = x%, तब

$ \begin{aligned} & \frac{12000 \times x}{100}=1560 \\ & \Rightarrow x=\frac{1560 \times 100}{12000}=13% \end{aligned} $