छूट प्रश्न 5

प्रश्न

एक व्यापारी किसी वस्तु को खुदरा व्यापारी को 20% छूट पर बेचता है, लेकिन छूट की गई कीमत पर डिलीवरी और पैकेजिंग के लिए 10% अतिरिक्त शुल्क लेता है। खुदरा व्यापारी उसे Rs. 2046 अधिक में बेचता है, जिससे उसे 25% का लाभ होता है। व्यापारी ने वस्तु का अंकित मूल्य क्या रखा था?

(1) Rs. 9400

(2) Rs. 9000

(3) Rs. 8000

(4) Rs. 12000

(5) Rs. 9300

(IBPS RRBs Officer Scale-I & II CWE 13.09.2015)

Show Answer

उत्तर: (5)

हल: (5)

माना व्यापारी द्वारा अंकित कीमत Rs. $x$ है।

$\therefore$ वस्तु का विक्रय मूल्य $=$ Rs. $\left(x \times \frac{80}{100} \times \frac{110}{100}\right)$ $=\operatorname{Rs} .\left(\frac{44 x}{50}\right)=\operatorname{Rs} \frac{22 x}{25}$

खुदरा व्यापारी के लिए,

विक्रय मूल्य $=$ Rs. $\left(\frac{22 x}{25} \times \frac{125}{100}\right)=$ Rs. $\frac{11 x}{10}$

प्रश्नानुसार,

$\frac{11 x}{10}-\frac{22 x}{25}=2046$

$\Rightarrow \frac{55 x-44 x}{50}=2046$

$\Rightarrow 11 x=2046 \times 50$

$\Rightarrow x=\frac{2046 \times 50}{11}=$ Rs. 9300