छूट प्रश्न 3
प्रश्न
एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से $66 \frac{2}{3} \%$ अधिक है और उसे बेचने पर हुई हानि, उस पर दी गई छूट का $25 \%$ है। तो, दी गई छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(1) $48 \frac{1}{3} \%$
(2) $53 \frac{1}{3} \%$
(3) $58 \frac{1}{3} \%$
(4) $63 \frac{1}{3} \%$
(5) $60 \%$
IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 04.08.2019
Show Answer
उत्तर: (2)
हल: (2)
वस्तु का क्रय मूल्य $=$ रु. 100
$\therefore$ उसका अंकित मूल्य $=$ रु. $\left(100+\frac{200}{3}\right)$ $=$ रु. $\frac{500}{3}$
मान लीजिए, विक्रय मूल्य $=$ रु. $x$
$\therefore \frac{1}{4}\left(\frac{500}{3}-x\right)=100-x$
$\Rightarrow \frac{500}{3}=400-4 x+x$
$\Rightarrow 3 x=400-\frac{500}{3}=\frac{700}{3}$
$\Rightarrow x=$ रु. $\frac{700}{9}$
$\therefore$ छूट $=\frac{500}{3}-\frac{700}{9}$ $=$ रु. $\frac{800}{9}$
यदि छूट $=y \%$ है, तो
$\frac{500}{3} \times \frac{y}{100}=\frac{800}{9}$
$\Rightarrow y=\frac{800}{9} \times \frac{3}{5}=\frac{160}{3}=53 \frac{1}{3} \%$