छूट प्रश्न 13
प्रश्न
एक व्यापारी बिक्री के समय अंकित मूल्य पर 40% छूट देता है और उसे 30% की हानि होती है। यदि वस्तु अंकित मूल्य पर बेची जाए, तो लाभ प्रतिशत होगा
(1) 10%
(2) 20%
(3) $ 16\frac{2}{3} $ %
(4) $ 16\frac{1}{3} $ %
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS RRBs Officer CWE (प्रारम्भिक परीक्षा) 04.08.2019)
Show Answer
उत्तर: (3)
हल: (3)
माना किसी वस्तु का अंकित मूल्य = रु. x
$ \therefore $ वस्तु का विक्रय मूल्य $ =\frac{x\times (100-40)}{100}=रु.\frac{3x}{5} $
वस्तु का क्रय मूल्य $ =\frac{3x}{5}\times \frac{100}{100-30}=\frac{3x}{5}\times \frac{100}{70}=रु.\frac{6x}{7} $
$ \therefore $ अंकित मूल्य पर बेचने पर लाभ $ =( x-\frac{6x}{7} )=रु.\frac{x}{7} $
अतः लाभ प्रतिशत $ =\frac{\frac{x}{7}}{\frac{6x}{7}}\times 100\% $ = $\frac{50}{3} $ % $ =16\frac{2}{3} $ %