छूट प्रश्न 1
प्रश्न
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर $15 \%$ की छूट दी जाती है। दुकानदार छूट के बाद की कीमत पर $6 \%$ का बिक्री कर वसूलता है। यदि विक्रय मूल्य ₹ 1081.20 हो, तो वस्तु का अंकित मूल्य क्या है?
(1) ₹ 1185.20
(2) ₹ 1250.20
(3) ₹ 302
(4) ₹ 1200
(5) इनमें से कोई नहीं
(Indian Overseas Bank PO Online Exam. 01.09.2013)
Show Answer
उत्तर: (4)
हल: (4)
यदि वस्तु का अंकित मूल्य $x$ हो, तो
$15 \%$ छूट के बाद की कीमत $= \text{₹} \frac{85 x}{100}= \text{₹} \frac{17 x}{20}$
वास्तविक विक्रय मूल्य $=$ ₹ $\left(\frac{17 x}{20} \times \frac{106}{100}\right)$
$\therefore \frac{17 x}{20} \times \frac{106}{100}=1081.20$
$\Rightarrow x=\frac{1081.20 \times 20 \times 100}{17 \times 106}$
$x= \text{₹} 1200$