डेटा पर्याप्तता प्रश्न 23
निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके बाद तीन कथन दिए गए हैं। आपको प्रश्न और कथनों का अध्ययन करना है और यह तय करना है कि उत्तर देने के लिए किस कथन(कथनों) में दी गई जानकारी आवश्यक है?
(कॉरपोरेशन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (मार्केटिंग) परीक्षा 22.02.2014)
- अर्नब ने इतिहास में कितने अंक प्राप्त किए हैं?
I. अर्नब द्वारा इतिहास, भूगोल और नागरिकशास्त्र में प्राप्त औसत अंक 65 हैं।
II. अर्नब द्वारा भूगोल में प्राप्त अंक इतिहास में प्राप्त अंकों से 6 अधिक हैं।
III. भूगोल में प्राप्त अंक, नागरिकशास्त्र में प्राप्त अंकों से उतने ही अधिक हैं, जितने नागरिकशास्त्र में प्राप्त अंक इतिहास में प्राप्त अंकों से अधिक हैं।
(1) I और II (2) II और III
(3) I और III (4) I, II और III
(5) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
सही उत्तर: 23. (4)
हल:
- (4) कथन I से,
$\mathrm{H}+\mathrm{G}+\mathrm{C}=65 \times 3=195 \ldots$…(i)
कथन II से,
$\mathrm{G}=\mathrm{H}+6$
कथन III से,
$\mathrm{G}-\mathrm{C}=\mathrm{C}-\mathrm{H}$
$\Rightarrow 2 \mathrm{C}=\mathrm{G}+\mathrm{H}$
$\Rightarrow 2 \mathrm{C}=\mathrm{H}+6+\mathrm{H}=2 \mathrm{H}+6$
$\Rightarrow \mathrm{C}=\mathrm{H}+3$
$\therefore \mathrm{H}+\mathrm{G}+\mathrm{C}=195$
$\Rightarrow \mathrm{H}+\mathrm{H}+6+\mathrm{H}+3=195$
$\Rightarrow 3 \mathrm{H}=195-9=186$
$\Rightarrow \mathrm{H}=\frac{186}{3}=62$