डेटा पर्याप्तता प्रश्न 16

निर्देश: निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न के बाद तीन कथन I, II और III दिए गए हैं। आपको प्रश्न और कथनों का अध्ययन करना है और यह तय करना है कि कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है/हैं।

(IBPS Bank PO/MT

CWE-III 26.10.2013)

  1. शांत जल में नाव की चाल क्या है?

I. नाव धारा के अनुकूल 12 km की दूरी 2 घंटे में तय करती है।

II. नाव धारा के प्रतिकूल उसी दूरी को 4 घंटे में तय करती है।

III. धारा की चाल, शांत जल में नाव की चाल की एक-तिहाई है।

(1) I और II दोनों

(2) I और II या III में से कोई एक

(3) I, II और III सभी

(4) प्रश्न का उत्तर तीनों कथनों की जानकारी से भी नहीं दिया जा सकता।

(5) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

सही उत्तर: 16. (2)

हल: 16. (2) कथन I और II से,

अनुप्रवाह दर

$=u+v=6 \mathrm{kmph}$

उद्वहन दर $=u-v$

$=3 \mathrm{kmph}$

$u=\frac{1}{2}((u+v)+(u-v))$ $=\frac{1}{2}(6+3)$

$=\frac{9}{2} \mathrm{kmph}$

कथन I और III से,

$u+v=6 \mathrm{kmph}$

$\Rightarrow u+\frac{u}{3}=6$

$\Rightarrow 4 u=18$

$\Rightarrow u=\frac{18}{4}=\frac{9}{2} \mathrm{kmph}$