डेटा व्याख्या प्रश्न 6
निर्देश: निम्नलिखित अनुच्छेद का विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
एक भूस्वामी ने अपनी कृषि भूमि को 4 भागों A, B, C और $D$ में विभाजित किया है, जो क्रमशः चावल, गेहूं, रागी और कपास की फसलें देती हैं। उसने भूमि के प्रत्येक भाग की लंबाई और चौड़ाई के बीच अनुपात को क्रमशः 3:4, 1:2, 3:5 और 2:3 मापा है। फसलों की उपज की कीमत चावल के लिए रु. 200, गेहूं के लिए रु. 180, रागी के लिए रु. 150 और कपास के लिए रु. 120 प्रति वर्ग मीटर है।
वर्ष में रागी और कपास की बिक्री से औसत आय रु. 1,23,000 है। इन दोनों भूमियों के क्षेत्रफलों में अंतर (वर्ग मीटर में) क्या है, यदि दोनों फसलों की आय का अनुपात क्रमशः $25: 16$ है?
(1) 200
(2) 110
(3) 220
(4) 265
(5) 280
Show Answer
सही उत्तर: 6.(1)
हल: (1) कुल आय $=123000 \times 2$
$=$ रु. 246000
रागी की बिक्री से आय
$=246000 \times \frac{25}{41}=$ रु. 150000
कपास की बिक्री से आय $=$
$246000 \times \frac{16}{41}=$ रु. 96000
भूमि C का क्षेत्रफल $=\frac{150000}{150}$
$=1000$ वर्ग मीटर
भूमि D का क्षेत्रफल $=\frac{96000}{120}$
$=800$ वर्ग मीटर
अभीष्ट अंतर $=1000-800$
$=200$ वर्ग मीटर