डेटा व्याख्या प्रश्न 403
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें।
वर्ष 2013 में नगर A, नगर B और नगर C की जनसंख्या का अनुपात 16 : 15 : 14 था। वर्ष 2014 में नगर A, नगर B और नगर C की जनसंख्या क्रमशः 10%, 12% और 15% बढ़ गई। वर्ष 2014 में नगर A में पुरुषों और महिलाओं का योग 88000 है। वर्ष 2013 में नगर B के लिए पुरुष से महिला अनुपात 2 : 1 था और उसी वर्ष नगर C के लिए पुरुष से महिला अनुपात 1 : 1 था। वर्ष 2013 में नगर A से 60% पुरुष थे। वर्ष 2015 में नगर A, नगर B और नगर C की जनसंख्या क्रमशः पिछले वर्ष की तुलना में 5%, 10% और 20% बढ़ गई।
यदि वर्ष 2013 में नगर A और नगर B में पुरुषों की संख्या 20% और महिलाओं की संख्या 15% बढ़ जाती है, तो उसी वर्ष नगर A और नगर B की नई कुल जनसंख्या ज्ञात कीजिए?
(1) 183,150
(2) 198,655
(3) 200,500
(4) 235600
(5) 256000
Show Answer
सही उत्तर: 403.(1)
हल: (1) वर्ष 2013 में नई जनसंख्या:
नगर A ⇒ 80000 × 60/100 × 120/100 + 80000 × 40/100 × 115/100
= 57600 + 36800 = 94400
नगर B ⇒ 75000 × 2/3 × 120/100 + 75000 × 1/3 × 115/100
= 60000 + 28750 = 88750
अभीष्ट उत्तर
= 94400 + 88750 = 183150