डेटा व्याख्या प्रश्न 347

निर्देश : सारणी को ध्यान से पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की संख्या, उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की संख्या और उत्तीर्ण पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या का संबंधित अनुपात।

विश्वविद्यालय उपस्थित हुए
अभ्यर्थियों की
संख्या
उत्तीर्ण हुए
अभ्यर्थियों की
संख्या
उत्तीर्ण पुरुष तथा महिला
अभ्यर्थियों की संख्या का
संबंधित अनुपात
A 700 560 $9: 5$
B 620 576 $7: 9$
C 780 672 $13: 11$
D 840 704 $3: 5$

विश्वविद्यालयों $B$ और $C$ की प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुईं महिला अभ्यर्थियों की औसत संख्या तथा उन्हीं विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए पुरुष अभ्यर्थियों की औसत संख्या का योग क्या है?

(1) 728

(2) 844

(3) 808

(4) 526

(5) 624

Show Answer

सही उत्तर: 347.(5)

हल: (5) विश्वविद्यालय $B$ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या = 576

पुरुष $\Rightarrow 576 \times \frac{7}{16}=252$

महिलाएँ $\Rightarrow \frac{576 \times 9}{16}=324$

विश्वविद्यालय $C$ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या = 672

पुरुष $\Rightarrow 672 \times \frac{13}{24}=364$

महिलाएँ $\Rightarrow 672 \times \frac{11}{24}=308$

$\therefore$ अभीष्ट उत्तर

$=\frac{324+308}{2}+\frac{252+364}{2}$

$=\frac{632}{2}+\frac{616}{2}=316+308=624$