डेटा व्याख्या प्रश्न 313

निर्देश: सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

दी गई सारणी एक 5-दिवसीय टेस्ट मैच के सभी दिनों के दौरान स्टेडियम (जिसकी बैठने की क्षमता 40000 है) में उपस्थिति को दर्शाती है।

दिन स्टेडियम की कुल उपस्थिति
खेल के अंत तक स्टेडियम में
रुके रहने वाले लोगों का प्रतिशत
गुरुवार 18000 80
शुक्रवार 24000 90
शनिवार 32000 95
रविवार 30000 85
सोमवार 25000 92

नोट: खेल के अंत पर सभी लोग स्टेडियम छोड़ देते हैं। खेल का अंत प्रत्येक दिन के अंत में होता है।

शनिवार को स्टेडियम की कुल सीटों का कितना प्रतिशत बेचा गया था, यदि उस दिन के खेल के लिए 1080 लोग उपस्थित नहीं हुए?

(1) 81.2

(2) 78.7

(3) 82.7

(4) 94.8

(5) 83.2

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3) शनिवार को कुल बेची गई टिकटें

$=32000+1080=33080$

$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत

$=\frac{33080}{40000} \times 100=82.7 \%$