डेटा व्याख्या प्रश्न 310
निर्देश: सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
दी गई सारणी एक 5-दिवसीय टेस्ट मैच के सभी दिनों के दौरान स्टेडियम (जिसकी बैठने की क्षमता 40000 है) में उपस्थिति को दर्शाती है।
| दिन | स्टेडियम की कुल उपस्थिति |
वे प्रतिशत लोग जो खेल के अंत तक स्टेडियम में रुके रहे |
|---|---|---|
| गुरुवार | 18000 | 80 |
| शुक्रवार | 24000 | 90 |
| शनिवार | 32000 | 95 |
| रविवार | 30000 | 85 |
| सोमवार | 25000 | 92 |
नोट: प्रत्येक व्यक्ति खेल के अंत में स्टेडियम छोड़ देता है। प्रत्येक दिन के अंत में खेल का अंत होता है।
गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को खेल के अंत से पहले स्टेडियम छोड़ने वाले लोगों की औसत संख्या क्या थी?
(1) 3700
(2) 3900
(3) 3300
(4) 3100
(5) 3500
Show Answer
सही उत्तर: (5)
हल: (5) लोग जो छोड़ गए
$=\frac{18000 \times 20}{100}+\frac{24000 \times 10}{100}$
$+\frac{30000 \times 15}{100}$
$=3600+2400+4500=10500$
$\therefore$ अभीष्ट औसत $=\frac{10500}{3}$
$=3500$