डेटा व्याख्या प्रश्न 304

निर्देश : सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

निम्नलिखित आँकड़े पाँच दुकानों A, B, C, D और E द्वारा पाँच विभिन्न माह—जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर—में बेचे गए जूतों की संख्या से सम्बन्धित हैं।

दुकानें A B C D E
माह
जुलाई 128 133 109 113 117
अगस्त 103 115 121 87 163
सितम्बर 135 126 111 121 217
अक्टूबर 174 168 148 173 232
नवम्बर 240 257 227 307 328

अक्टूबर और नवम्बर माह में मिलाकर दुकान D द्वारा बेचे गए जूतों की कुल संख्या, उसी माह में मिलाकर दुकान E द्वारा बेचे गए जूतों की संख्या का कितना प्रतिशत है?

(1) $86 \frac{1}{6}$

(2) $85 \frac{5}{7}$

(3) $90 \frac{1}{8}$

(4) $88 \frac{3}{4}$

(5) $80 \frac{2}{3}$

Show Answer

सही उत्तर: 304.(2)

हल: (2) अक्टूबर और नवम्बर में बेचे गए जूतों की संख्या :

दुकान D $\Rightarrow 173+307=480$

दुकान $E \Rightarrow 232+328=560$

$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत

$=\frac{480}{560} \times 100$

$=\frac{600}{7}=85 \frac{5}{7}$