डेटा व्याख्या प्रश्न 302

निर्देश: सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

निम्नलिखित आँकड़े पाँच दुकानों A, B, C, D और E द्वारा पाँच अलग-अलग माह—जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर—में बेचे गए जूतों की संख्या के बारे में हैं।

दुकानें A B C D E
माह
जुलाई 128 133 109 113 117
अगस्त 103 115 121 87 163
सितम्बर 135 126 111 121 217
अक्टूबर 174 168 148 173 232
नवम्बर 240 257 227 307 328

सभी दुकानों द्वारा मिलाकर जून में बेचे गए जूतों की कुल संख्या, जुलाई में बेचे गए जूतों की कुल संख्या से 30% अधिक थी। जून में सभी दुकानों द्वारा मिलाकर कितने जूते बेचे गए?

(1) 760

(2) 740

(3) 690

(4) 780

(5) 820

Show Answer

सही उत्तर: 302.(4)

हल: (4) जुलाई में बेचे गए जूतों की कुल संख्या

$=128+133+109+113+$

$117=600$

$\therefore$ जून में बेचे गए जूतों की कुल संख्या

$=\frac{600 \times 130}{100}=780$