डेटा व्याख्या प्रश्न 301
निर्देश : सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
निम्नलिखित आँकड़े पाँच दुकानों A, B, C, D और E द्वारा जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर इन पाँच अलग-अलग महीनों में बेचे गए जूतों की संख्या के बारे में हैं।
| दुकानें | A | B | C | D | E |
|---|---|---|---|---|---|
| महीने | |||||
| जुलाई | 128 | 133 | 109 | 113 | 117 |
| अगस्त | 103 | 115 | 121 | 87 | 163 |
| सितंबर | 135 | 126 | 111 | 121 | 217 |
| अक्टूबर | 174 | 168 | 148 | 173 | 232 |
| नवंबर | 240 | 257 | 227 | 307 | 328 |
सितंबर महीने में दुकान E द्वारा बेचे गए जूतों की संख्या, उसी महीने में दुकान B द्वारा बेचे गए जूतों की संख्या से लगभग कितने प्रतिशत अधिक थी?
(1) 60
(2) 65
(3) 78
(4) 72
(5) 84
Show Answer
सही उत्तर: 301.(4)
हल: (4) अभीष्ट प्रतिशत
$=\left(\frac{217-126}{126}\right) \times 100$
$=\frac{9100}{126} \approx 72$