डेटा व्याख्या प्रश्न 283

निर्देश : निम्नलिखित सारणी के आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

विश्वविद्यालय संकाय सदस्यों की
कुल संख्या
सहायक
प्राध्यापकों का
प्रतिशत
सह-प्राध्यापकों
की संख्या
$J$ 250 60 75
$K$ 180 75 24
$L$ 150 80 16
$M$ 100 63 21
नोट : संकाय सदस्यों में केवल सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक और प्राध्यापक शामिल हैं।

विश्वविद्यालय $J$ में, 72 \% संकाय सदस्य महिलाएँ हैं। यदि कुल सहायक प्राध्यापकों का तीन-पाँचवाँ भाग महिलाएँ हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ या तो सह-प्राध्यापक हैं या प्राध्यापक हैं?

(1) 60

(2) 55

(3) 50

(4) 65

(5) 45

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: 283.

(3) विश्वविद्यालय $J$ में महिला संकाय सदस्य

$\Rightarrow \frac{250 \times 72}{100}=180$

महिला सहायक प्राध्यापक

$=150 \times \frac{3}{5}=90$

महिला सह-प्राध्यापक और प्राध्यापक

$=180-90=90$

अभीष्ट प्रतिशत

$=\frac{90}{180} \times 100=50 \%$