डेटा व्याख्या प्रश्न 280

निर्देश : निम्नलिखित सारणी के आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

विश्वविद्यालय संकाय सदस्यों की
कुल संख्या
सहायक
प्राध्यापकों का
प्रतिशत
सह-प्राध्यापकों
की संख्या
$J$ 250 60 75
$K$ 180 75 24
$L$ 150 80 16
$M$ 100 63 21
नोट : संकाय सदस्यों में केवल सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक और प्राध्यापक शामिल हैं।

विश्वविद्यालय $M$ में, सहायक प्राध्यापकों का $\frac{8}{21}$ भाग पुरुष हैं और विश्वविद्यालय $L$ में, सहायक प्राध्यापकों का $\frac{3}{5}$ भाग पुरुष हैं। विश्वविद्यालय $M$ के पुरुष सहायक प्राध्यापकों और विश्वविद्यालय $L$ के पुरुष सहायक प्राध्यापकों के बीच क्रमशः अनुपात क्या है?

(1) $2: 5$

(2) $1: 3$

(3) $3: 5$

(4) $2: 7$

(5) $2: 3$

Show Answer

सही उत्तर: 280.(2)

हल: (2) विश्वविद्यालय M के पुरुष सहायक प्राध्यापक

$\Rightarrow \frac{8}{21} \times 63=24$

विश्वविद्यालय L के पुरुष सहायक प्राध्यापक

$\Rightarrow \frac{3}{5} \times\left(\frac{150 \times 80}{100}\right)$

$=\frac{3}{5} \times 120=72$

अभीष्ट अनुपात

$=24: 72=1: 3$