डेटा व्याख्या प्रश्न 261
निर्देश : निम्नलिखित सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
वर्ष 2012 में विभिन्न विश्वविद्यालयों (सेंट क्राइस्ट, पी.डी. और कैली) में विभिन्न स्ट्रीमों में अध्ययनरत छात्रों की संख्या से संबंधित आंकड़े
| विश्वविद्यालय | सेंट क्राइस्ट | पी.डी. | कैली | |||
|---|---|---|---|---|---|---|
| स्ट्रीम | कुल छात्र | लड़की छात्र |
कुल छात्र | लड़की छात्र |
कुल छात्र | लड़की छात्र |
| A | 3000 | 1800 | 2800 | 1200 | 2000 | 1500 |
| B | 1800 | 600 | 1400 | 800 | 1200 | 900 |
| C | 1200 | 500 | 1600 | 500 | 900 | 300 |
| D | 600 | 250 | 400 | 180 | 500 | 260 |
| कृपया ध्यान दें $:$ कुल छात्र $=$ लड़की छात्र + लड़का छात्र |
वर्ष 2013 में सभी विश्वविद्यालयों में मिलाकर स्ट्रीम $D$ में अध्ययनरत लड़कों की कुल संख्या, वर्ष 2012 की तुलना में 1190 अधिक थी। यदि वर्ष 2013 में स्ट्रीम D में सभी विश्वविद्यालयों में मिलाकर लड़कों की कुल संख्या, कुल छात्रों की संख्या का $\frac{4}{7}$ भाग थी, तो वर्ष 2013 में स्ट्रीम D में सभी विश्वविद्यालयों में मिलाकर कुल छात्रों (लड़का + लड़की) की संख्या क्या थी?
(1) 3200
(2) 3300
(3) 3400
(4) 3500
(5) 3800
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4) वर्ष 2012 में स्ट्रीम D में लड़कों की कुल संख्या
$=(600-250)+(400-180)+$ (500-260)
$=350+220+240=810$
$\therefore$ वर्ष 2013 में स्ट्रीम D में लड़कों की कुल संख्या $=810+1190$ $=2000$
$\therefore$ अभीष्ट छात्रों की संख्या $=2000 \times \frac{7}{4}=3500$