चक्रवृद्धि ब्याज प्रश्न 6
प्रश्न
7350 रु. को आंशिक रूप से योजना A में 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक संयोजित) पर 2 वर्षों के लिए और आंशिक रूप से योजना B में 7% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर 4 वर्षों के लिए निवेशित किया गया। दोनों योजनाओं से समान ब्याज प्राप्त होता है। योजना A में कितना निवेश किया गया था?
(1) 5000 रु.
(2) 4200 रु.
(3) 4400 रु.
(4) 4600 रु.
(5) इनमें से कोई नहीं
(SIDBI Officer Online Exam.24.02.2016)
Show Answer
उत्तर: (2)
हल: (2)
योजना A में निवेश = रु. x
$\therefore$ योजना B में निवेश = रु. $(7350-x)$
प्रश्नानुसार,
$\frac{P_{1} \times R_{1} \times T_{1}}{100}=P_{2}\left[\left(1+\frac{R_{2}}{100}\right)^{T_{2}}-1\right]$
$\Rightarrow \frac{(7350-x) \times 7 \times 4}{100}$ $=x\left[\left(1+\frac{10}{100}\right)^{2}-1\right]$
$\Rightarrow \frac{(7350-x) \times 28}{100}=x\left(\frac{121}{100}-1\right)$
$\Rightarrow \frac{(7350-x) \times 28}{100}=\frac{x \times 21}{100}$
$\Rightarrow(7350-x) 4=3 x$
$\Rightarrow 7350 \times 4-4 x=3 x$
$\Rightarrow 7 x=7350 \times 4$
$\Rightarrow x=\frac{7350 \times 4}{7}=$ रु. 4200