औसत प्रश्न 5

प्रश्न-

एक परीक्षा में 50 विद्यार्थियों की कक्षा का औसत अंक 34 है। उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का औसत अंक 52 है और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का औसत अंक 16 है। परीक्षा में कितने विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं?

(1) 25

(2) 20

(3) 15

(4) 18

(5) 30

(IBPS RRBs Officer Scale-I & II CWE 13.09.2015)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या $=x$ (मान लीजिए)

$\therefore$ सफल विद्यार्थियों की संख्या $=50-x$

प्रश्नानुसार,

$52(50-x)+16 x=50 \times 34$

$\Rightarrow 2600-52 x+16 x=1700$

$\Rightarrow 2600-36 x=1700$

$\Rightarrow 36 x=2600-1700=900$

$\Rightarrow x=\frac{900}{36}=25$

वैकल्पिक विधि :

इस प्रकार के प्रश्नों में हम मिश्रण विधि (alligation method) का उपयोग कर सकते हैं।

अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या $=\frac{1}{1+1} \times 50=\frac{50}{2}=25$