मिश्रण या एलिगेशन प्रश्न 7
प्रश्न
जार A में दूध और पानी 6:7 के अनुपात में कुल 78 लीटर हैं। जार A से 26 लीटर मिश्रण निकाला गया। जार A में कितना दूध मिलाया जाए कि परिणामी मिश्रण में पानी 40% हो जाए?
(1) 8 लीटर
(2) 36 लीटर
(3) 12 लीटर
(4) 14 लीटर
(5) 18 लीटर
(IBPS RRBs Officer CWE (Pre.)14.11.2016 (Shift-I))
Show Answer
उत्तर: (5)
हल: (5)
बचा हुआ $(78-26)$ $=52$ लीटर मिश्रण में,
दूध की मात्रा $=\frac{6}{13} \times 52$ $=24$ लीटर
पानी की मात्रा $=\frac{7}{13} \times 52$ $=28$ लीटर
मान लीजिए $x$ लीटर दूध मिलाया गया।
$\therefore \frac{28}{52+x}=\frac{40}{100}$
$ \frac{28}{52+x}=\frac{2}{5}$
$\Rightarrow 104+2 x=140$
$\Rightarrow 2 x=140-104=36$
$\Rightarrow x=\frac{36}{2}=18$ लीटर