मिश्रण या एलिगेशन प्रश्न 6

प्रश्न

120 लीटर संतरे का रस 20 लीटर पानी में मिलाया गया। इस मिश्रण में से 7 लीटर निकाल लिया गया और ’ $x$ ’ लीटर पानी मिलाया गया, जिससे संतरे के रस और पानी का अनुपात $19:4$ हो गया। यदि फिर से 23 लीटर मिश्रण निकाल लिया गया, तो अंतिम मिश्रण में पानी की मात्रा कितनी रही? (लीटर में)

20

12

24

8

16

(बैंक ऑफ महाराष्ट्र पीओ परीक्षा, 26.10.2016)

Show Answer

उत्तर: (1)

हल: (1)

मूल मिश्रण में,

रस : पानी $=120:20=6:1$

7-लीटर मिश्रण में,

दूध = 6 लीटर

पानी $=1$ लीटर

प्रश्नानुसार,

$\frac{120-6}{20-1+x}=\frac{19}{4}$

$\Rightarrow \frac{114}{19+x}=\frac{19}{4}$

$\Rightarrow \frac{6}{19+x}=\frac{1}{4}$

$\Rightarrow 19+x=24$

$\Rightarrow x=24-19=5$ लीटर

23 लीटर परिणामी मिश्रण में,

पानी की मात्रा $=4$ लीटर

$\therefore$ अभीष्ट पानी की मात्रा $=19+x-4$ $=15+x=20$ लीटर