मिश्रण या एलिगेशन प्रश्न 5
प्रश्न
$A$ और $B$ ने एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। $B$ ने $A$ से Rs. 600 अधिक निवेश किया। व्यवसाय प्रारंभ होने के नौ माह बाद, $B$ ने अपना निवेश दोगुना कर दिया। यदि वर्ष के अंत में कुल लाभ Rs. 13,800 हुआ और लाभ में $A$ का हिस्सा Rs. 4,800 था, तो $A$ का निवेश क्या था?
(1) Rs. 1,500
(2) Rs. 1,800
(3) Rs. 1,200
(4) Rs. 900
(5) Rs. 1,000
(Bank of Maharashtra PO Exam, 26.10.2016)
Show Answer
उत्तर: (3)
हल: (3)
$A$ का निवेश = Rs. $x$ (मान लीजिए)
$\therefore$ $B$ का निवेश $=$ Rs. $(x+600)$
1 माह के लिए $A$ और $B$ के समतुल्य पूंजियों का अनुपात
$=x \times 12:(x+600) \times 9+(2x + 1200) \times 3$
$=12 x: 9 x+5400+6 x+3600$
$=12 x: 15 x+9000$
$=4 x: 5 x+3000$
अनुपात के पदों का योग $=4 x+5 x+3000=9 x+3000$
$\therefore$ $A$ का हिस्सा $=\left(\frac{4 x}{9 x+3000}\right) \times 13800$
$\Rightarrow\left(\frac{4 x}{9 x+3000}\right) \times 13800$ $=4800$
$\Rightarrow \frac{4 x}{9 x+3000}=\frac{4800}{13800}=\frac{8}{23}$
$\Rightarrow 72 x+24000=92 x$
$\Rightarrow 92 x-72 x=24000$
$\Rightarrow 20 x=24000$
$\Rightarrow x=\frac{24000}{20}=$ Rs. 1200