मिश्रण या एलिगेशन प्रश्न 3
प्रश्न
जार A में, 140 लीटर दूध में 40 लीटर पानी मिलाया गया। इस मिश्रण में से कुछ मात्रा जार A से निकालकर जार B में डाली गई, जिसमें पहले से ही 17 लीटर दूध था। यदि जार B में दूध और पानी का अंतिम अनुपात क्रमशः $19:3$ हो गया, तो जार A से निकाला गया मिश्रण कितनी मात्रा में था? (लीटर में)
(1) 21
(2) 36
(3) 46
(4) 18
(5) 27
(IBPS Bank PO/MT CWE (Pre Exam), 16.10.2016 (First Sitting))
Show Answer
उत्तर: (5)
हल: (5)
पात्र $A$ में,
दूध : पानी $=140: 40=7: 2$
माना $x$ लीटर मिश्रण निकाला गया।
$x$ लीटर मिश्रण में,
दूध की मात्रा $=\frac{7 x}{9}$ लीटर
पानी की मात्रा $=\frac{2 x}{9}$ लीटर
प्रश्नानुसार, पात्र $B$ में,
$ \begin{aligned} & \frac{\text { दूध }}{\text { पानी }}=\frac{19}{3} \\ & \Rightarrow \frac{\frac{7 x}{9}+17}{\frac{2 x}{9}}=\frac{19}{3} \\ & \Rightarrow \frac{7 x+153}{2 x}=\frac{19}{3}\\ & \Rightarrow 21 x+459=38 x \\ & \Rightarrow 38 x-21 x=459 \\ & \Rightarrow 17 x=459 \\ & \Rightarrow x=\frac{459}{17}=27 \text { लीटर } \end{aligned} $