मिश्रण या अभिमिश्रण प्रश्न 19
प्रश्न
18 लीटर शुद्ध पानी को एक बर्तन में डाला गया जिसमें पहले से 80 लीटर शुद्ध दूध था। परिणामी मिश्रण में से 49 लीटर मिश्रण बेच दिया गया और फिर कुछ मात्रा में शुद्ध दूध और शुद्ध पानी को क्रमशः $2:1$ के अनुपात में बर्तन में डाला गया। यदि बर्तन में दूध और पानी का अंतिम अनुपात $4:1$ हो गया, तो बर्तन में डाला गया शुद्ध दूध की मात्रा कितनी थी? (लीटर में)
4
8
10
12
2
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 03.10.2015)
Show Answer
उत्तर: (1)
हल: (1)
प्रारंभिक मिश्रण में बर्तन के अंदर,
दूध : पानी $=80: 18=40: 9$
49 लीटर मिश्रण में,
दूध = 40 लीटर
पानी $=9$ लीटर
माना $2 x$ लीटर दूध और $x$ लीटर पानी मिलाया गया।
प्रश्नानुसार,
$ \begin{alignedat} & \frac{40+2 x}{9+x}=\frac{4}{1} \\ \Rightarrow & 36+4 x=40+2 x \\ \Rightarrow & 4 x-2 x=40-36 \\ \Rightarrow & 2 x=4 \\ \Rightarrow &x=2 \text{ लीटर} \\ \therefore & \text { दूध मिलाया गया }=4 \text{ लीटर} \end{aligned} $