मिश्रण या मिश्रधातु प्रश्न 18

प्रश्न

एक बर्तन में 120 लीटर शुद्ध दूध था। कुछ मात्रा में दूध बाहर निकाला गया और 23 लीटर पानी मिलाया गया, इस प्रकार कि मिश्रण में दूध और पानी की मात्रा का अनुपात क्रमशः $4:1$ हो गया। पुनः 23 लीटर मिश्रण बाहर निकाला गया और 27 लीटर पानी मिलाया गया। परिणामी मिश्रण में दूध और पानी का क्रमशः अनुपात क्या है?

(1) $58: 37$

(2) $116: 69$

(3) $69: 43$

(4) $101: 37$

(5) $368: 227$

(BOB Junior Management Grade/Scale-I Exam. 18.04.2015)

Show Answer

उत्तर: (5)

हल: (5)

माना पहले $x$ लीटर दूध बाहर निकाला गया।

$\therefore \frac{120-x}{23}=\frac{4}{1}$

$\Rightarrow 120-x=92$

$\Rightarrow x=120-92=28$ लीटर

$\therefore$ दूध की मात्रा $=120-28=92$ लीटर

पानी की मात्रा $=23$ लीटर

स्थिति II

23 लीटर मिश्रण में,

दूध $=\frac{4}{5} \times 23=\frac{92}{5}$ लीटर

पानी $=\frac{23}{5}$ लीटर

$\therefore$ शेष दूध $=92-\frac{92}{5}=\frac{460-92}{5}$ $=\frac{368}{5}$ लीटर

पानी की मात्रा $=23-\frac{23}{5}+27$ $=\frac{115-23+135}{5}=\frac{227}{5}$ लीटर

$\therefore$ अभीष्ट अनुपात $=\frac{368}{5}: \frac{227}{5}$ $=368: 227$