मिश्रण या मिश्रधातु प्रश्न 14
प्रश्न
65 लीटर पानी और दूध के मिश्रण में, पानी केवल $20 \%$ है। दूधवाले ने इस मिश्रण में से 26 लीटर एक ग्राहक को दिया और फिर उसने शेष मिश्रण में 7 लीटर शुद्ध दूध और 4 लीटर शुद्ध पानी मिलाया। अंतिम मिश्रण में पानी का प्रतिशत कितना है?
(1) 27.6
(2) 23.6
(3) 29.6
(4) 24.6
(5) 25.5
(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)
Show Answer
उत्तर: (2)
हल: (2)
पहले ग्राहक को 26 लीटर देने के बाद शेष मिश्रण $=(65-26)$ लीटर $=39$ लीटर
दूध की मात्रा $=39 \times \frac{4}{5}$ $=31.2$ लीटर
पानी की मात्रा $=(39-31.2)$ लीटर $=7.8$ लीटर
7 लीटर शुद्ध दूध और 4 लीटर पानी मिलाने पर,
पानी की मात्रा $=(7.8+4)$ लीटर $=11.8$ लीटर
परिणामी मिश्रण की मात्रा $=(39+11)$ लीटर $=50$ लीटर
$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत $=\frac{11.8}{50} \times 100=23.6 \%$