परीक्षा पैटर्न
नोट: आईबीपीएस सीएसए अधिसूचना 2025 के संदर्भ में
1. प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
| क्र. सं. | परीक्षण का नाम | परीक्षा का माध्यम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | प्रत्येक परीक्षा के लिए निर्धारित समय (अलग-अलग समयबद्ध) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अंग्रेजी भाषा | अंग्रेजी | 30 | 30 | 20 मिनट |
| 2 | संख्यात्मक अभियोग्यता | * | 35 | 35 | 20 मिनट |
| 3 | तर्कशक्ति अभियोग्यता | * | 35 | 35 | 20 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
नोट: उम्मीदवारों को आईबीपीएस द्वारा निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करके तीनों परीक्षणों में से प्रत्येक में योग्य होना आवश्यक है। आवश्यकतानुसार आईबीपीएस द्वारा निर्धारित प्रत्येक श्रेणी में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
2. मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
| परीक्षण का नाम | परीक्षा का माध्यम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | निर्धारित समय (मिनट) |
|---|---|---|---|---|
| सामान्य/वित्तीय जागरूकता | * | 40 | 50 | 20 |
| सामान्य अंग्रेजी | अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 |
| तर्कशक्ति अभियोग्यता | * | 40 | 60 | 35 |
| मात्रात्मक अभियोग्यता | * | 35 | 50 | 30 |
| कुल | 155 | 200 | 120 |
*आवेदन किए गए राज्य के अनुसार सीआरपी क्लर्क्स XIII के लिए परीक्षणों के संस्करण (परीक्षा का माध्यम) की सूची
| क्र. सं. | राज्य का नाम | परीक्षणों का संस्करण (परीक्षा का माध्यम) |
|---|---|---|
| 1 | अंडमान और निकोबार | अंग्रेजी और हिंदी |
| 2 | आंध्र प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू |
| 3 | अरुणाचल प्रदेश | अंग्रेजी और हिंदी |
| 4 | असम | अंग्रेजी, हिंदी और असमिया |
| 5 | बिहार | अंग्रेजी और हिंदी |
| 6 | चंडीगढ़ | अंग्रेजी और हिंदी |
| 7 | छत्तीसगढ़ | अंग्रेजी और हिंदी |
| 8 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी और कोंकणी |
| 9 | दिल्ली (एनसीटी) | अंग्रेजी और हिंदी |
| 10 | गोआ | अंग्रेजी, हिंदी और कोंकणी |
| 11 | गुजरात | अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती |
| 12 | हरियाणा | अंग्रेजी और हिंदी |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | अंग्रेजी और हिंदी |
| 14 | जम्मू और कश्मीर | अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू |
| 15 | झारखंड | अंग्रेजी और हिंदी |
| 16 | कर्नाटक | अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और कोंकणी |
| 17 | केरल | अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम |
| 18 | लद्दाख | अंग्रेजी और हिंदी |
| 19 | लक्षद्वीप | अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम |
| 20 | मध्य प्रदेश | अंग्रेजी और हिंदी |
| 21 | महाराष्ट्र | अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और कोंकणी |
| 22 | मणिपुर | अंग्रेजी, हिंदी और मणिपुरी |
| 23 | मेघालय | अंग्रेजी और हिंदी |
| 24 | मिजोरम | अंग्रेजी और हिंदी |
| 25 | नागालैंड | अंग्रेजी और हिंदी |
| 26 | ओडिशा | अंग्रेजी, हिंदी और ओडिया |
| 27 | पुदुचेरी | अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम |
| 28 | पंजाब | अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी |
| 29 | राजस्थान | अंग्रेजी और हिंदी |
| 30 | सिक्किम | अंग्रेजी और हिंदी |
| 31 | तमिलनाडु | अंग्रेजी, हिंदी और तमिल |
| 32 | तेलंगाना | अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और उर्दू |
| 33 | त्रिपुरा | अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली |
| 34 | उत्तर प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू |
| 35 | उत्तराखंड | अंग्रेजी और हिंदी |
| 36 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली |
महत्वपूर्ण नोट : ऑनलाइन आवेदन में, उम्मीदवारों को उपरोक्तानुसार लागू परीक्षणों के संस्करण (परीक्षा का माध्यम) इंगित करने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के माध्यम को इंगित करने के इस विकल्प का प्रयोग करते समय सावधान रहना चाहिए।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए दंड होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसका उम्मीदवार द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, उस प्रश्न के आवंटित अंकों का एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा ताकि सही स्कोर प्राप्त हो सके। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, अर्थात उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर नहीं चिह्नित किया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं होगा।