अनिवार्य योग्यता
नोट: आईबीपीएस सीएसए अधिसूचना 2025 के संदर्भ में
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा ऐसी मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
उम्मीदवार के पास वैध अंकपत्र / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए जो यह प्रमाणित करे कि वह स्नातक है, उस दिन जिस दिन वह पंजीकरण करता/करती है और ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना होगा।
कंप्यूटर साक्षरता: कंप्यूटर प्रणालियों में कार्य करने एवं कार्यकारी ज्ञान होना अनिवार्य है अर्थात उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर संचालन/भाषा में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए/ या उन्होंने हाई स्कूल/कॉलेज/संस्थान में कंप्यूटर / सूचना प्रौद्योगिकी को एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की राजभाषा में प्रवीणता (उम्मीदवारों को उस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की राजभाषा पढ़ने/लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए) जिसके लिए उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, वरीयता योग्य है।
नोट: उल्लिखित सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत सरकार/ सरकारी नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से होनी चाहिए और अंतिम परिणाम 21.08.2025 या उससे पहले घोषित किया जाना चाहिए।